नशे के दुष्प्रभावों को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प
शाहगढ़। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार विकासखंड शाहगढ़ की ग्राम पंचायत पालकटोर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, समितियों, संस्थाओं और स्व-सहायता समूहों से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में आजीविका मिशन के ब्लॉक समन्वयक, स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ एवं एएनएम, पंचायत पदाधिकारी सहित विभिन्न समितियों और संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से संगीत और जागरूकता संदेशों के जरिए ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
विभिन्न संस्थाओं और समूहों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य, नवांकुर संस्था सेक्टर-03 बरायठा, जन चेतना ग्राम विकास समिति रानीपुरा के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
मध्यप्रदेश के शाहगढ़ से ब्यूरो चीफ मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट जी भारत न्यूज़
















