Barabnki : होनहार बिटिया खुशी जायसवाल ने रचा इतिहास, कनिष्ठ सहायक पद पर चयन से बेलहरा का नाम किया रोशन

रिपोर्ट, पी.एन. सिंह।

बेलहरा। नगर पंचायत बेलहरा के वार्ड नंबर 13 निवासी भगवान दास जायसवाल की होनहार बेटी खुशी जायसवाल ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर उत्तर प्रदेश में जूनियर असिस्टेंट (कनिष्ठ सहायक) के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर परिवार सहित पूरे बेलहरा नगर का नाम रोशन किया है। खुशी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

खुशी जायसवाल की सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि क्षेत्र की बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनकर सामने आई है। साधारण परिवेश से निकलकर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करना उनकी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन को दर्शाता है।

खुशी की सफलता पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक सरकारी नौकरी हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बेटी के सपनों, उसके संघर्ष और माता-पिता के विश्वास की जीत है। पिता भगवान दास जायसवाल ने अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा दिलाकर उसे आगे बढ़ने का अवसर दिया, जिसका परिणाम आज पूरे परिवार के सामने है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि वार्ड नंबर 13 की गलियों से निकलकर खुशी ने अपनी प्रतिभा के दम पर लखनऊ तक का सफर तय किया है। उनकी उपलब्धि बेलहरा की हर बेटी को यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के साथ कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।

इसी क्रम में समाजसेवी एवं फिल्म डायरेक्टर कुंवर सैम खान खुशी जायसवाल के आवास पर पहुंचे और उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने खुशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और खुशी जायसवाल की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

कुंवर सैम खान ने कहा कि खुशी आगे भी इसी तरह मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा भविष्य में इससे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर अपने माता-पिता और बेलहरा का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करें।

खुशी जायसवाल की इस उपलब्धि पर पूरे बेलहरा नगर की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

 

Leave a Comment