कालपी: बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में पकड़े 11 उपभोक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा 

 

कालपी: बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान के नेतृत्व में अभियान चलाकर स्थानीय नगर में बढ़ी ऊकार्यवाही की गयी।विद्युत विभाग की टीम ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कालपी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।भोर सुबह साढ़े 5 से किलाघाट-1 व किलाघाट-2 तथा टरननगंज फीडर के क्षेत्रो में अभियान चला कर 11 उपभोक्ताओं की विधुत चोरी के मामले पकड़े गये।उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता सत्यप्रकाश गौतम, नवीन कुमार संचान, अभिषेक धीर, ऋष्कू उज्ज्वल, अखिलेश शुक्ला, मोहम्मद अरवाज, अनूप व सुनील कुमार समेत विद्युत कर्मियों की टीम ने घरों और प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान 11 उपभोक्ता अतिरिक्त केबल डालकर अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करते पाए गए।

विभागीय टीम ने मौके पर चेकिंग रिपोर्ट तैयार कर सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135ए के तहत एंटी थेफ्ट थाना उरई में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment