जालौन: कदौरा विकासखंड के उदनपुर गांव में पानी और सफाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

 जालौन: कदौरा विकासखंड के उदनपुर गांव में पानी और सफाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश 

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय

जालौन: कदौरा विकासखंड के ग्राम उदनपुर गांव में पानी, सड़क, सफाई और रोशनी जैसी जरूरी व्यवस्थाओं की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गांव की महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी पानी की समस्या को लेकर उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार मोहल्लों के पास पर्याप्त हैंडपंप नहीं हैं, जिसके कारण महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दूर से पानी ढोना पड़ता है। गर्मी बढ़ने के साथ यह समस्या और गंभीर होती जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइट की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
बरसात के मौसम को लेकर भी ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि गांव में नालियों और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश में पानी भर जाता है। कई जगहों पर नालियां तक नहीं बनी हैं, जिससे गंदा पानी रास्तों पर फैल जाता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
साफ-सफाई की स्थिति पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव में सफाई व्यवस्था “जीरो लेवल” पर पहुंच चुकी है। जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, लेकिन सफाई कर्मियों की मौजूदगी नजर नहीं आती।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल्द हैंडपंप, नालियां, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
गांव में बनी पानी की टंकी का आध अधूरा निर्माण है और पर्याप्त हैंड पंप भी नहीं है

 

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment