रिपोर्ट, मोहम्मद उमर कुरैशी।
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना थाना कोतवाली सरेनी क्षेत्र के पूरेनाथ गांव की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
खेत के बाहर रस्सी के सहारे लटका मिला शव
जानकारी के अनुसार, पूरेनाथ गांव के बाहर खेत में एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। शव टीन की पाइप से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया जा रहा है।
हत्या या आत्महत्या, दोनों पहलुओं से जांच
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस की जांच के बाद ही यह सामने आएगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई थी।
















