XLRI में PPSL कार्यक्रम का पहला स्नातक समारोह, बैच-2 का हुआ इंडक्शन

  • जमशेदपुर: XLRI–Xavier School of Management के Public Policy and Sustainable Leadership (PPSL) कार्यक्रम ने अपने पहले बैच के स्नातक समारोह और दूसरे बैच के इंडक्शन के साथ एकमहत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और विकास क्षेत्र से जुड़े मध्य एवं वरिष्ठ स्तर के पेशेवरों को एक साझा मंच पर लाकर सार्वजनिक नीति, शासन और सतत नेतृत्व की समझ को मजबूत करना है।

एक वर्ष की अवधि वाले इस हाइब्रिड कार्यक्रम में कुल 180 घंटे का अध्ययन शामिल है। इसमें 150 घंटे ऑनलाइन और 30 घंटे XLRI जमशेदपुर परिसर में ऑफलाइन अध्ययन कराया जाता है। कार्यक्रम को भारत सरकार के Department of Personnel and Training (DoPT) द्वारा पात्र Group A अधिकारियों के लिए Long-Term Domestic Programme (LTDP) के रूप में मान्यता प्राप्त है।

पहले बैच में 12 पेशेवर हुए शामिल

PPSL के पहले बैच में कुल 12 पेशेवरों ने कार्यक्रम पूरा किया। इनमें छह सरकारी प्रायोजित प्रतिभागी शामिल थे, जिनमें चार IAS अधिकारी, एक IPS अधिकारी और एक Indian Forest Service अधिकारी रहे। वहीं छह self-sponsored प्रतिभागियों में प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के एक संकाय सदस्य, Excise Department के एक State Civil Service अधिकारी और विकास क्षेत्र से जुड़े चार पेशेवर शामिल रहे।

इन प्रतिभागियों का अनुभव 6 से 34 वर्षों के बीच रहा, जबकि औसत कार्य अनुभव करीब 15 वर्ष रहा। अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने शासन, प्रशासन, विकास, अकादमिक और नीति-क्रियान्वयन से जुड़े विविध अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा किया।

अतुल कुमार तिवारी और अंबर दुबे रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के उद्घाटन और स्नातक समारोह में Council for Social Development के Director तथा Ministry of Skill Development and Entrepreneurship के पूर्व Secretary श्री अतुल कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 1990 बैच के पूर्व IAS अधिकारी श्री तिवारी के पास लोक प्रशासन, नीति निर्माण, संस्थागत विकास और शासन के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।

वहीं Adani Airport Holdings Limited के CEO (Aero) श्री अंबर दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। विमानन, सार्वजनिक नीति, मैनेजमेंट कंसल्टिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक के अनुभव वाले श्री दुबे पूर्व में Ministry of Civil Aviation में Joint Secretary के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

दोनों अतिथियों ने PPSL के प्रतिभागियों के साथ संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए। उनके सत्रों में सार्वजनिक प्रशासन, नीति निर्माण, उद्योग और संस्थागत नेतृत्व से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा हुई।

बैच-2 में IAS, IRS, IES और निजी क्षेत्र के प्रतिभागी

PPSL के दूसरे बैच में IAS, IRS, IES, State Civil Services और Private Sector से जुड़े पेशेवर शामिल हुए हैं। नए बैच को Public Policy, Public Finance and Management, Policy Instruments, Data Analysis for Public Policy, Public Policy and Business Strategy तथा Sustainable Leadership जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी।

कार्यक्रम में XLRI के संकाय सदस्यों के अलावा अनुभवी प्रैक्टिशनर्स तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। केस-आधारित शिक्षण और अनुभवात्मक अध्ययन के माध्यम से प्रतिभागियों को वास्तविक नीतिगत चुनौतियों को समझने का अवसर मिलेगा।

नौकरी के साथ उच्च शिक्षा का अवसर

PPSL की हाइब्रिड व्यवस्था का उद्देश्य कार्यरत पेशेवरों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा जारी रखने की सुविधा देना है। लाइव ऑनलाइन कक्षाओं के साथ XLRI जमशेदपुर में गहन कैंपस रेजिडेंसी का प्रावधान किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी अपनी रुचि के क्षेत्र में Capstone Project भी तैयार करते हैं। इन परियोजनाओं को आगे Policy Briefs, Case Studies या Research Outputs के रूप में विकसित करने का अवसर मिलता है।

XLRI के PPSL कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि नीति-चिंतन, प्रबंधकीय क्षमता और जिम्मेदार नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। संस्थान के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों के अनुभव और दृष्टिकोण सार्वजनिक नीति से जुड़ी अधिक सूचित, समावेशी और सतत सोच विकसित करने में योगदान दे सकते हैं।

रिपोर्टर: ब्रिजराज सिंह

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

Leave a Comment