जमशेदपुर: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की ओर से बागबेड़ा स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल संघ में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। खास बात यह रही कि शिविर में जाति और धर्म का कोई बंधन नहीं रखा गया और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इसमें सहभागिता की।
शिविर के दौरान दंत चिकित्सा, ECG, नेत्र जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क चश्मे, टूथपेस्ट, टूथब्रश और आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सिविल सर्जन, जमशेदपुर डॉ. ए.के. लाल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. विमलेश उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। मंच की ओर से अतिथियों एवं चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।
विभिन्न सामाजिक संगठनों का मिला सहयोग
शिविर सामाजिक एकता का भी उदाहरण बना। राजपूत समाज, गुरुद्वारा समिति, ब्राह्मण समाज, परशुराम संघ, मिथिला समाज समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आयोजन में सहयोग किया। सहयोगी संस्थाओं और प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
बागबेड़ा कॉलोनी के मुखिया राज कुमार गौड़, उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह, रमेश सिंह समेत वार्ड सदस्यों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग दिया। मंच की ओर से सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
महिला सदस्यों ने भी संभाली जिम्मेदारी
शिविर में महिला मंच की श्वेता तिवारी और माधुरी देवी सहित अन्य महिला सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन में चिकित्सकों, अतिथियों, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में अशोक कुमार, विकास चंद्रा, अनिल कुंवर, सतीश कुमार सिंह, संतोष ठाकुर, विनोद जी, धनंजय राय, मन्नू, जितेंद्र, सुमंत, मिथिलेश, रविंद्र, बजरंगी भाई, मनोज जैन, राजेश चौधरी, उमानाथ सिंह, राकेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, रवि भूषण, मृत्युंजय तिवारी, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार और धीरज कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का योगदान रहा।
ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, महासचिव जय कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार एवं दीपू सिंह का भी विशेष योगदान रहा। वहीं बागबेड़ा इकाई के अध्यक्ष विनोद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शशि कुमार और महासचिव संतोष ठाकुर सहित पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मंच के मुख्य संरक्षक विकास जी, संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह, धनञ्जय राय, रामनाथ पांडे, अनिल ठाकुर और अमोद कुमार ‘मुन्ना’ समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि “स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की आधारशिला है।” इसी उद्देश्य के साथ भविष्य में भी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार सेवा कार्य जारी रखने की बात कही गई।















