रोड नंबर 18 हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी छठीहार समारोह

जमशेदपुर:श्री श्री हनुमान मंदिर पूजा समिति, रोड नंबर 18 के तत्वावधान में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठीहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शाम 6 बजे से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप कृष्ण लल्ला की आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।

समारोह के दौरान पारंपरिक मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। मटकी फोड़ कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्री श्री हनुमान मंदिर पूजा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरआईटी थाना प्रभारी श्री चंचल गोस्वामी जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और धार्मिक भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है। जन्माष्टमी के छठीहार के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रिपोर्टर: ब्रिजराज सिंह

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

Leave a Comment