रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के बड़ा गांव बांस रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने नफीस की पान-मसाले की गुमटी को शरारती तत्वों द्वारा गिराए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित नफीस के अनुसार, उसकी गुमटी को पहले भी कई बार शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा चुका है। इसी गुमटी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बार-बार गुमटी गिराए जाने से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

मामले को लेकर यूपी पुलिस की ओर से बाराबंकी पुलिस को कार्रवाई के सख्त आदेश दिए गए हैं। अब पीड़ित को उम्मीद है कि पुलिस मामले की जांच कर गुमटी गिराने वालों की पहचान करेगी और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।















