कालपी: व्यास मंदिर से निकली निषाद समाज की रैली फूलन देवी के गांव में समाप्त हुई

रैली के माध्यम से जिला पंचायत चुनाव का निषाद समाज ने किया आगाज

कालपी: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज बसपा नेता सतीश चन्द्र निषाद के मुख्य आतिथ्य में व्यास मंदिर से मछुवारे समुदाय ने जन जागरण रैली निकाली जो व्यास मंदिर से शुरू हुई और पूर्व दस्यु सुंदरी/पूर्व सांसद फूलन देवी के गांव तक गई जहाँ समापन के मौक़े पर एक सभा का भी आयोजन को किया गया! 

रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिक्षित बनाने का था सभा को सम्बोधित करते हुये एड. सतीश चंद्र निषाद ने कहा कि लोग महापुरुषों को जाने उनका साहित्य पढ़ें और धार्मिक ग्रंथों के साथ साथ संविधान की किताब जरूर पढ़ें क्यों कि शिक्षित समाज किसी का पिछलग्गू नहीं होता वह खुद नेतृत्व करता है इसलिए समय इधर उधर में बर्बाद न करो मन लगाकर पढ़ो और आगे बढ़ो! कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान ने की कार्यक्रम का संचालन बाबू सिंह कोच द्वारा किया गया ! समाज के लोगों ने सं युक्त रूप से कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी के द्वारा जिला पंचायत का चुनाव लड़ने को मिलता है तो शिक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी यह मुद्दा प्राथमिकता से जिले में उठाया जाएगा !

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment