संभल: श्रावण के द्वितीय सोमवार पर DM-SP ने शिव मंदिरों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्ट, शाहरुक चौधरी

संभल में श्रावण माह के द्वितीय सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन-पूजन व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी संभल श्री अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक संभल श्री कृष्ण कुमार ने विभिन्न शिव मंदिरों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने सादातबाड़ी स्थित शिव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां स्थापित स्वास्थ्य सहायता केंद्र का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकीय सुविधाओं व आवश्यक दवाओं की उपलब्धता देखी।

इसके बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना हयातनगर क्षेत्र स्थित पातालेश्वर शिव मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश-निकास, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ नियंत्रण को लेकर सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने श्रावण माह के दौरान व्यवस्थाएं प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

 

 

Leave a Comment