हेदरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: अंतरजनपदीय दो तार चोर गिरफ्तार, चोरी का एल्यूमिनियम तार व उपकरण बरामद

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी, 05 अगस्त। बाराबंकी पुलिस ने अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम ने दो अंतरजनपदीय तार चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो बंडल एल्यूमिनियम विद्युत तार, एक तार कटर, एक प्लास तथा 1,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हैदरगढ़ पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए धनेश कुमार यादव पुत्र राम यादव निवासी ग्राम जैदपुर, थाना कुण्डा, जनपद कबीरधाम (छत्तीसगढ़) तथा रमजान अली पुत्र इरफान अली निवासी ग्राम फकीरन पुरवा, मजरा रैनी, थाना हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 06 जुलाई 2026 को थाना हैदरगढ़ क्षेत्र के खरसतिया के पास विद्युत एल्यूमिनियम तार की चोरी की थी। इस संबंध में थाना हैदरगढ़ पर पहले से मुकदमा संख्या 256/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज है। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
बरामद सामान
02 बंडल एल्यूमिनियम विद्युत तार
01 तार कटर
01 प्लास
1,800 रुपये नकद
बाराबंकी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment