उत्तर प्रदेश रिपोर्टर मोहम्मद उमर कुरैशी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तहसील चन्दौसी थाना बनियाठेर क्षेत्र अंतर्गत नेहटा गांव का मामला है सामने आया है!
दरअसल बताते चलें यहां पर उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के निवासी 21 वर्षीय विकास मौर्य पूत्र श्री नत्थू लाल ने मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र अंतर्गत सूर्यानगर लाइनपार निवासी 19 वर्षीय खुशबू श्रीवास्तव पूत्र श्री भावनेश कुमार से बीते महीने कोर्ट मैरिज की थी!
जिसके बाद युवती अपने घर चली गई दोनों पीड़ित युवक-युवती ने अपने अपने परिजनों को मनाने का प्रयास भी किया लेकिन वह इस शादी से सहमत नहीं हैं!
लेकिन अब विकास मोर्या का कहना है कि खुशबू ने फोन कर बताया है कि उसके गुस्साएं परिजन उसे पीट रहे है उसकी हत्या करने की तैयारी में है!
पीड़ित युवक-युवती के अनुसार दोनों बालिग है शादीशुदा है ऐसे में युवक को उसकी पत्नी मिलनी चाहिए आरोप है लड़की के परिजनों ने युवक को भी जान से मारने की धमकी दी है!
उपरोक्त प्रकरण में पीड़ित युवक-युवती का विडियो बयान और प्रेम प्रसंग के चलते विवाह का प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर तेज़ी से हुआ वॉयरल!
संभल पुलिस को उपरोक्त प्रकरण में वॉयरल विडियो बयान के आधार पर मामले का संज्ञान लेकर ऐसे मामलों में पूरी तत्परता से एक्शन लेना चाहिए जिससे कोई अप्रिय घटना कारित ना हों सके!
कैमरामैन अफ़रोज़ अंसारी के साथ की विशेष रिपोर्ट जी भारत न्यूज़!















