जमशेदपुर में सजेगा द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव आध्यात्मिक दर्शन मेला, 31 जुलाई से 4 अगस्त तक श्रद्धालुओं को मिलेगा दिव्य अनुभव

जमशेदपुर: सावन माह के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, कदमा की ओर से आयोजित होने वाले द्वादश (12) ज्योतिर्लिंगम शिव आध्यात्मिक दर्शन मेला को लेकर कदमा-उलियान स्थित सेवा केंद्र में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मेले की रूपरेखा, दर्शन व्यवस्था, आरती के समय और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

आयोजकों ने बताया कि यह भव्य आध्यात्मिक मेला 31 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक रामनगर सामुदायिक विकास भवन, कदमा में आयोजित होगा। मेले में श्रद्धालुओं को देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दिव्य स्वरूपों के दर्शन एक ही स्थान पर कराने की विशेष व्यवस्था की गई है।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि मेले के दौरान प्रतिदिन दर्शन, आरती, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, राजयोग मेडिटेशन और ईश्वरीय ज्ञान से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। सावन माह में भगवान शिव की आराधना और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस आयोजन को विशेष रूप से तैयार किया गया है।

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस आध्यात्मिक मेले में शामिल होकर द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करें तथा आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव प्राप्त करें।

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

Leave a Comment