रिपोर्ट पी.एन. सिंह।
बेलहरा (बाराबंकी)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर पंचायत बेलहरा में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया।
गश्त का नेतृत्व उप जिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया ने किया। इस दौरान मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी बेलहरा अरविंद पटेल तथा पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च बाबा साहब पुलिस चौकी, बेलहरा से प्रारंभ होकर स्टेट किला, पुरानी पुलिस चौकी, नई बाजार, पुरानी बाजार, डॉ. विश्वनाथ मिश्रा चौकी चौराहा, नगर पंचायत कार्यालय सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा और बाबा साहब चौराहे पर संपन्न हुआ।

अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा लोगों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
प्रशासन और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से कस्बे में सुरक्षा का संदेश गया और आमजन में विश्वास का माहौल मजबूत हुआ।










