8 मई को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष एवं महामंत्री के पद पर सीधी टक्कर के आसार
कालपी: अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के वार्षिक चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर 12 उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच तथा वापसी की जायेगी।
बार भवन कालपी अधिवक्ता एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गयादीन अहिरवार एवं अवधेश सिंह सोलंकी के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गये है। इसी प्रकार महामंत्री के पद पर मोहम्मद आमीन तथा अशोक मोहन राय खन्ना के द्वारा द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष श्रीवास्तव एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया।संयुक्त मंत्री पद के लिए दिव्य स्वरूप श्रीवास्तव एडवोकेट गोलू के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। जबकि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव डब्बू,उदय सिंह यादव तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर हेमंत साहू, तरुण गुप्ता, रोहित कुमार द्वारा निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी 30 अप्रैल को होगी। जबकि मतदान 8 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जायेगा इसके उपरांत मतगणना तथा चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी।
अध्यक्ष तथा महामंत्री पद पर 2-2 प्रत्याशियों के उतरने से दोनों पदों पर सीधी टक्कर के आसार हो गये हैं। दिलचस्प बात यह है कि
नामांकन पत्रों दाखिल होते ही अधिवक्ता संघ के चुनाव में सरगर्मी तेज हो गई है। वकीलों के द्वारा जगह-जगह मीटिंगों तथा जन सम्पर्क का दौर शुरू हो गया है।










