कालपी: चार अलग-अलग स्थानों में हुई आग लगने की घटनाएं

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय

कालपी (जालौन) तहसील क्षेत्र के अलग-अलग चार स्थानों में आग लगने की घटनाएं हो गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी।

सूत्रों के मुताबिक चुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम अटरिया में हार्वेस्टर से कटी फसल में खेतों में आग लग गयी। सूचना पाकर अग्निशमन केंद्र उरई से दमकल वाहन कर्मचारियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। इसी प्रकार ग्राम बाबई चौराहे में जंगल में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मचारियों को 4 घंटे मेहनत करनी पड़ी। इसी तरह नया खेड़ा (कदौरा) में हार्वेस्टर से खेत की फसल में आग लगने की घटना हो गयी। जबकि लोदीपुरा में एक मकान में आग लगने की घटना हो गई। अग्निशमन केंद्र कालपी के प्रभारी विनोद नायक ने बताया कि गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अगर कहीं पर भी आग लगने की घटना हो जाये तो तत्काल अग्निशमन केंद्र तथा आपात कालीन नंबरों में सूचना प्रदान करें।

Leave a Comment