कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव माजरा महमूद नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा इलाका “जय भीम” के नारों से गूंज उठा।

प्रकाशानंद महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में सुबह से ही भारी उत्साह देखने को मिला। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। डीजे की धुन पर बाबा साहेब के सम्मान में गीत बजते रहे और लोगों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जहां जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरे माहौल में सामाजिक एकता, समानता और जागरूकता का संदेश साफ तौर पर देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान कदौरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। उपनिरीक्षक सत्य नारायण सिंह, मानस मिश्रा, अजब सिंह, प्रमोद कुमार, योगेन्द्र कुमार और बृजेश राजपूत सहित पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
इस आयोजन को सफल बनाने में राजकिशोर, पवन कुमार, सरलेश, वीरबाबू, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, शतेंद्र कुमार, कमल, नीलू, धीरज, नीरज, शैलभ, राजेंद्र, कल्लू, गौरव, श्याम, फूल सिंह, अरविंद कुमार उर्फ चुल्लू, राकेश कुमार, सुभाष, भारत सिंह, धरम भाई, राजा और निखिल चौधरी सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय










