कालपी: महादेव मंदिर में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन, प्रथम दिन में गणेश पूजन से हुआ प्रारम्भ

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय जी भारत न्यूज़

कालपी (जालौन) धार्मिक आस्था और सनातन परंपराओं की पावन नगरी कालपी एक बार फिर ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बन रही है। नगर के मोहल्ला सदर बाजार स्थित प्राचीन महादेव मंदिर परिसर में भगवान श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में चार दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हो गया।
आयोजन के प्रथम दिवस गणेश पूजन, चतुर्षष्ठी पूजन, वास्तु पूजन, नवग्रह पूजन एवं सर्वतोभद्र पूजन के उपरांत अष्टधातु से निर्मित भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं भक्त हनुमान की दिव्य प्रतिमाओं का जलाधिवास कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, घंटा-घड़ियाल और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

मंदिर समिति के अनुसार दूसरे दिन अन्नवास, पुष्पवास एवं मिष्ठानवास के साथ सायंकाल प्रतिमाओं का महा स्नान किया जाएगा। तीसरे दिन 15 अप्रैल को आकर्षक श्रृंगार एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा, जिसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। चौथे दिन हवन-पूजन, कन्या भोज एवं दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

इस धार्मिक अनुष्ठान को विद्वान आचार्य गौरव कृष्ण शुक्ल एवं उनके सहयोगी आचार्यों द्वारा वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जा रहा है। यजमान के रूप में डॉ. गोपाल द्विवेदी व उनकी पत्नी नेहा द्विवेदी, सभासद कपिल शुक्ला व रचना गुप्ता, कीरत गुप्ता व आशा देवी तथा गोपाल द्विवेदी व मोहिनी द्विवेदी उपस्थित रहे।

प्रथम दिन आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल पुरवार, व्यवस्थापक लखन लाल द्विवेदी, मेवालाल साहू, रविंद्र पुरवार, योगेश द्विवेदी, कपिल दीक्षित, रवि दीक्षित, कपिल शुक्ला, श्याम यादव, रामू द्विवेदी, पवन विश्वकर्मा, पिंटू द्विवेदी, अजय साहू, संतोष साहू, अमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, कल्लू साहू एवं सत्यनारायण साहू सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करें।

Leave a Comment