कालपी: छठवें दिन राष्ट्रीय राजमार्ग के दूसरी तरफ अतिक्रमण हटाने का चला अभियान, ध्वस्त किए आस्थाई अवैध कब्जे

कालपी: राष्ट्रीय राजमार्ग के एक साइड के बाद शुक्रवार को कानपुर – झांसी साइड में रोड किनारे अतिक्रमण तथा आस्थाई अवैध कब्जों को हटाने का अभियान चलाया गया। सप्ताह भर के दौरान नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कार्यवाही संस्था एन एच ए आई के कर्मचारियों ने बुलडोजर तथा जेसीबी मशीन से एक सैकड़ा से अधिक अतिक्रमण को हटाया गया।
टीम के अभियान से अवैध अतिक्रमण से अवैध कब्जा धारकों में खलबली मच गई।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रभारी उत्तम सिंह के निर्देश पर एन एच ए आई टी के प्रबंधक इंग्लेश शर्मा की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू हुआ। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दुर्गा मंदिर चौराहा से लेकर एम एस वी इंटर कालेज के गेट तक हाईवे बायपास सर्विस लेन के किनारे स्थित आस्थाई दुकानों, मकानों के सामने अतिक्रमण हटाया गया। तमाम स्थानों में जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। अभियान को देखकर तमाम लोग अपने-अपने अतिक्रमण तथा अस्थाई कब्जों को हटाने में स्वतः जुट गए। इतना ही नहीं अतिक्रमणकारियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट शोभित पाण्डेय जी भारत न्यूज़।

Leave a Comment