महाराजगंज: विकास को रफ्तार: ₹26.82 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया शिलान्यास


महाराजगंज सेमरहवां घाट पर रोहिन नदी पुल के निर्माण को लेकर आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना का विधिवत भूमि पूजन ऋषि त्रिपाठी द्वारा किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने तालियों और जयकारों के साथ इस महत्वपूर्ण पहल का जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
वर्षों से पुल की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। लोगों का कहना है कि इस पुल के निर्माण से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
बताया जा रहा है कि करीब 26.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों से इस परियोजना को मंजूरी मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। महाराजगंज से अमित श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट जी भारत न्यूज़।

Leave a Comment