जनपद बाराबंकी के समस्त किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने हेतु संचालित अभियान के अन्तर्गत दिनांक 11.04.2026 को भी जनपद के 89 राजस्व ग्रामों में कैम्पों का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों के साथ ही पंचायत सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक भी उपस्थित रहकर किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त किसान भाई स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से भी अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।

आज दिनांक 11.04.2026 को उप कृषि निदेशक, बाराबंकी श्री धीरेन्द्र सिंह द्वारा विकास खण्ड हरख के ग्राम नरौली में आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ग्राम नरौली के ग्राम प्रधान, कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम नरौली की पंचायत सहायक एवं क्षेत्रीय कृषक मौके पर उपस्थित रहे। उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री समस्त किसानों हेतु अनिवार्य है।

भारत सरकार एवं राज्य सरकार के स्तर से समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अन्तर्गत किसान भाइयों के खेत के समस्त गाटे उनके आधार से लिंक कराये जाने हैं। भविष्य में समस्त प्रकार का कृषि निवेश जैसे खाद, बीज एवं पेस्टिसाइड आदि के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, गेहूं खरीद एवं अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु भी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी। अतः समस्त सम्मानित ग्राम प्रधानगण एवं किसान भाई अपने ग्राम में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें ताकि वर्तमान में संचालित कैम्पों के माध्यम से अधिक से अधिक किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सके। दिनांक 12.04.2026 को भी जनपद के 89 राजस्व ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।
उप कृषि निदेशक
बाराबंकी










