बाराबंकी में दुर्गा विसर्जन रूट पर एक्शन: लटकती डालियों की छंटाई में जुटा वन विभाग, SDM और पुलिस ने खुद संभाला मोर्चा!

रिपोर्ट, पी.एन. सिंह।

बेलहरा-मोहम्मदपुर खाला मार्ग पर सुरजनपुर और भटुवामऊ में विसर्जन की तैयारियां तेज, रास्ता सुचारु बनाने के दिए निर्देश

बेलहरा, बाराबंकी। आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए बेलहरा-मोहम्मदपुर खाला मार्ग पर ग्राम सुरजनपुर और भटुवामऊ में विसर्जन मार्ग का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी फतेहपुर, तहसीलदार फतेहपुर और बेलहरा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर रास्ते की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरजनपुर स्थित वन विभाग के क्षेत्र में पहुंचकर वनकर्मियों को सड़क के दोनों ओर लटक रही पेड़ों की डालियों की छंटाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि रास्ते को साफ और सुगम बनाया जाए, ताकि सुरजनपुर तथा भटुवामऊ की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस बिना किसी बाधा के निकल सके।

अधिकारियों के निर्देश पर वन क्षेत्र सूरतगंज के अंतर्गत सुरजनपुर में वनकर्मी अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ों की छंटाई और रास्ता साफ करने का कार्य शुरू कर दिया।

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आवागमन को सुचारु बनाए रखना और किसी भी संभावित बाधा से बचना है।

Leave a Comment