कालपी: नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

 एसडीएम,सीओ, तहसीलदार मौके पर, नाविक तथा गोताखोर तलाश में जुटे 

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय

कालपी: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरौल में मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से नून नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन शनिवार को भी कोई पता नहीं चल सका। एसडीएम विनय कुमार मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कमल, तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा नायब तहसीलदार मुकेश कुमार की मौजूदगी में नाविकों तथा गोताखोरों के द्वारा काफी खोजबीन कराई जा रही है लेकिन सफलता नहीं मिली। एसडीएम ने कहा कि युवक की तलाश के लिए अब एसडीआरएफ की टीम बुलाए जाने को लेकर पत्राचार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 -08- 2026 की दोपहर 3 बजे कालपी कस्बे के मुहल्ला निकासपुरा निवासी अशोक कुमार पुत्र हनुमान अपने भाई हिमांशु के साथ ग्राम मगरोल के पास नून नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से अशोक कुमार नदी में जा गिरा और गहरे पानी में डूब गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस, उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य,सीओ राजेश कमल, तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा, नायब मुकेश कुमार मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में युवक की तलाश कराई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।शनिवार को दूसरे दिन भी नदी में युवक की तलाश जारी रही। पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने नदी के आसपास तथा पानी में काफी खोजबीन की। लेकिन अशोक कुमार का पता नहीं चल सका। लगातार दो दिन से तलाश के बावजूद सफलता न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने कहा कि एसडीआरएफ की टीम बुलाने के लिये पत्राचार किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों, नाविकों तथा गोताखोरों के द्वारा नदी में व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।की अपेक्षा की है।ताकि लापता युवक का जल्द पता लगाया जा सके।

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment