स्टील एक्सप्रेस में महिला के पर्स से सोने की चेन चोरी, CCTV से खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF और GRP टाटानगर की संयुक्त टीम ने स्टील एक्सप्रेस में महिला के पर्स से सोने की चेन चोरी करने के आरोप में भगवान चौधरी नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 4.830 ग्राम वजन की सोने की चेन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 81 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार गम्हरिया निवासी सुनीता वर्मा 24 अगस्त को स्टील एक्सप्रेस में यात्रा करने के लिए टाटानगर स्टेशन पहुंची थीं। ट्रेन में सवार होने के दौरान उनके लेडिस पर्स से सोने की चेन चोरी हो गई। मामले को लेकर उन्होंने 28 अगस्त को रेल थाना टाटानगर में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद RPF टाटा और GRP टाटा की संयुक्त टीम ने टाटानगर स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान भगवान चौधरी, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी कोटशीला के रूप में की गई।

इसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को टाटानगर स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है। पूरी कार्रवाई RPF/ASI बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में RPF टाटा और GRP टाटा की संयुक्त टीम ने की

जी भारत NEWs

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

Leave a Comment