आगरा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को मारी टक्कर, महिला समेत दो की मौत।

बाइट- श्री देवेश सिंह, एसीपी एत्मादपुर जनपद आगरा!

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में खंदौली रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आलू से भरे एक ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रक की दो बाइकों से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक 58 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 61 वर्षीय व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि बीती देर रात करीब 9 बजे थाना एत्मादपुर पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर ट्रक और दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर हुई थी। दोनों बाइकों पर कुल पांच लोग सवार थे।
हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान एक 61 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, तीन घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को उसके चालक समेत अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर यातायात को सुचारू करा दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी श्री आदित्य ने एसीपी एत्मादपुर के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कैमरामैन अफ़रोज़ अंसारी के साथ उत्तर प्रदेश रिपोर्टर मोहम्मद उमर कुरैशी की विशेष रिपोर्ट, जी भारत न्यूज़।

Leave a Comment