कालपी: ट्रक की चपेट में आकर दुकानदार की मौत, भतीजा घायल 

कालपी:  मंगलवार की सुबह आटा राष्ट्रीय राजमार्ग में दर्दनाक सड़क हादसे में एक किराना व्यापारी की मौत हो गई जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरई निवासी 45 वर्षीय चांद खां पुत्र बद्दू खां अपने गांव में किराना दुकान किये हुते है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने 30 वर्षीय भतीजे जहीर के साथ बाइक से उरई जा रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक आटा थाना क्षेत्र में हाइवे के चमारी नाला के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चांद खां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, जहीर दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल जहीर को पहले जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी साबिरा और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। इलाकाई पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment