कालपी: एसडीएम एवं एसडीएम (न्यायिक) ने अधिवक्ताओं संग की बैठक

बार और बेंच अच्छे सामन्जस्य के साथ काम करेगा – कुमार

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय

कालपी:  तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी विनय मौर्य एवं उपजिलाधिकारी न्यायिक कुमार संजय की अध्यक्षता में अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायिक एवं राजस्व न्यायालयों के सुचारु संचालन, लंबित वादों के त्वरित निस्तारण तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अधिवक्ताओं ने न्यायालयों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने से संबंधित विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। एसडीएम एवं एसडीएम न्यायिक ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके यथासंभव शीघ्र एवं नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और अधिवक्ता समाज के बीच बेहतर समन्वय से न्यायिक एवं राजस्व कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन संभव है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से न्यायालयों की गरिमा बनाए रखने तथा वादकारियों को समय पर न्याय दिलाने में सकारात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार की समन्वय बैठकें आयोजित किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई।

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment