जालौन: कुठौंदा बुजुर्ग में जनसुनवाई की शिकायतों पर जिला प्रशासन सख्त, सचिव को अल्टीमेटम

जालौन: ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग (विकास खण्ड जालौन) में जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के माध्यम से दर्ज कराई गई शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन बेहद गंभीर रुख अपना रहा है। पूर्व में अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा पेश की गई आख्या (रिपोर्ट) को जिलाधिकारी महोदय द्वारा असंतोषजनक पाते हुए अस्वीकृत (Reject) कर दिया गया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) जालौन ने ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग के सचिव श्री चन्द्रभूषण सचान को स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार, सचिव को इस प्रकरण में बिना किसी देरी के तत्काल धरातलीय कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए समस्या का पूर्ण निदान सुनिश्चित करने और दिनांक 27.07.2026 तक हर हाल में इसकी अंतिम आख्या (रिपोर्ट) उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने की समय सीमा तय की है। पत्र में साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि इस जनहित के कार्य में किसी भी प्रकार का विलम्ब या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि तय समय में आख्या प्रस्तुत नहीं की गई, तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला प्रशासन के इस कड़े रुख से ग्रामीणों में न्याय की उम्मीद जगी है।

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय

 

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment