कालपी: सरकार की मंशानुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था के तहत होंगे कार्य – विनय मौर्य

कालपी के नवागंतुक उपजिलाधिकारी ने कहा कि हर व्यक्ति को मिले त्वरित न्याय यही मेरी प्राथमिकता होगी

कालपी: हर व्यक्ति को त्वरित न्याय मिले यही मेरी प्राथमिकता है और सरकार की मंशानुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था के तहत सभी कार्य किये जाएंगे उक्त बाते एक भेंट में उप जिलाधिकारी कालपी विनय मौर्य ने कही!

श्री मौर्य के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से अधीनस्थ नई ऊर्जा के साथ कार्य करते नजर आ रहे हैं हालांकि उन्होंने सीधे किसी भी प्रपत्र को देने पर रोक लगाते हुये कहा है कि सीधे प्रपत्र दिये जाने से फरियादी को न्याय नहीं मिल पाता यदि वही प्रपत्र डाक पर चढ़ कर जाएगी तो वो रिकॉर्ड में रहता है और उसमे कब क्या हुआ ये बात पकड़ में आती है कोई भी व्यक्ति दूर दराज से बड़ी उम्मीद के साथ समस्या के निस्तारण के लिए आता है तो उसकी समस्या निस्तारण होनी भी चाहिए और यदि कभी उस समस्या के निस्तारण का फीड बैक देखना हो तो जब शिकायत डाक में चढ़ कर बढ़ेगी तो वह खोएगी नहीं और व्यक्ति राहत महसूस करेगा उन्होंने कोई भी कागज बिना डाक में चढ़ाये देने से साफ मना कर दिया है माधौगढ़ तहसील से स्थानांतरित होकर कालपी आये उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने स्पष्ट किया कि आमजन को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा शिकायत की गुणवत्ता को परखा जाएगा फर्जी शिकायत करने वालों पर नकेल कसी जाएगी उन्होंने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से निबटने के सारे इंतजाम हैं पुराने आंकड़ो को देखा जा रहा है संवेदनशील गावों की लिस्ट देखी गई है एवं शहरी क्षेत्रों में जिन जिन स्थानों पर बाढ़ की समस्या रहती है उनका मुआयना किया जा रहा है किसी भी समस्या का निदान समय रहते किया जायेगा पूर्व की तरह तो किया ही जाएगा लेकिन और भी बेहतर बनाने का प्रयास सभी के सहयोग से किया जाएगा!

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment