कालपी: पुलिस ने अलग अलग विवादों में 4 लोगों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय
कालपी : कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी निर्देश पर टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक यादव पुलिस बल के साथ मोहल्ला मारवाड़ी कुइया आलमपुर निवासीगण आरोपियों महेंद्र एवं दीपक पाल किसी मामले को लेकर आपस में गाली गलौज कर झगड़ा करने पर गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में ग्राम छौक में उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह व सिपाही रणजीत सिंह ने आरोपीगणों इमरान पुत्र बरकत अली अरबाज उर्फ मुन्ना पुत्र रहीस समेत दोनों लोगों को विवाद करने पर गिरफ्तार कर लिया।








