कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों तक पहुंचा नल का पानी

जमशेदपुर:बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के करीब 50 परिवारों के लिए शनिवार का दिन राहत और खुशी लेकर आया। लगभग 15 वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे इस इलाके में आखिरकार नियमित नल जलापूर्ति शुरू हो गई है। लंबे इंतजार के बाद घरों के नलों से पानी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और इसे बड़ी राहत बताया।

जानकारी के अनुसार, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से करीब चार लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन का इंटर कनेक्शन तैयार किया गया। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई। पहली ही सप्लाई में पर्याप्त दबाव के साथ पानी पहुंचने से लोगों के चेहरे खिल उठे।

स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए लंबे समय से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से कई दौर की बातचीत की गई। पंचायत समिति की बैठकों में भी इस मुद्दे को लगातार उठाया जाता रहा, जिसके बाद यह कार्य पूरा हो सका।

जलापूर्ति शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें पानी के लिए टैंकरों और दूर-दराज के चापाकलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और दैनिक जीवन भी पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा।

AnupSrivastav
Author: AnupSrivastav

State Prabhari, Jharkhand Zee Bharat News

Leave a Comment