बाराबंकी जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।

बाराबंकी, 18 जून। मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुक्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने गुरुवार को ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा जाए तथा सभी उपकरणों का नियमित परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री निरंकार सिंह, श्री संजय कुमार विश्वास, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, श्री कमल किशोर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment