रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफलतम 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 जून से 31जून तक आयोजित होने वाले विशेष अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका नवाबगंज बाराबंकी में वृहद स्तर का लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। मेले में शहरी पथ विक्रेताओं ने बढ़ चढ़ के भाग लिया और योजना अंतर्गत अपना आवेदन करवाया। मेले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप भी लगया गया जिसमें पथ विक्रेताओं और उनके परिवार ने अपनी निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी कराई। परियोजना अधिकारी श्री संजय शुक्ला जी ने बताया कि शहरी पथ विक्रेता योजना अंतर्गत तीन चरणों में 15हजार, 25हजार एवं 50 हजार लोन 7% ब्याज सब्सिडी से प्राप्त कर सकता है।

योजना का लाभ पाने के लिए वेंडर नगर पालिका कार्यालय एवं डूडा कार्यालय से संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष सुबेहा श्री रणवीर सिंह (मोनू) जी ने बताया कि उक्त योजना के आने के बाद से सबसे निचले तबके का व्यक्ति भी बैंक से लेन देन करना सीख गया और स्वनिधि योजना ने लोगों को डिजिटल लेन देन के लिए आगे बढ़ाया है। डूडा की मिशन मैनेजर श्रीमती गरिमा सिंह जी ने बताया कि स्वनिधि योजना से लाभान्वित वेंडर सरकार की अन्य 8 लाभकारी योजनाओं से स्वत आच्छादित हो जाता है। वर्तमान में योजना में क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दी जा रही जिसमें व्यक्ति अपनी जरूरत अनुसार क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकता है।कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं बैंकों द्वारा 25 लोन स्वीकृत पत्र वितरित किए गया। मेले में स्टेट बैंक की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक मोनू कुमार, प्रमोद कुमार जनप्रतिनिधि सभासद सुशील गुप्ता,पंकज मिश्रा, सादिक हुसैन, फैसल,बृजेश यादव,देवेंद्र प्रताप बबूल शुक्ला,सामुदायिक आयोजक संजय सहित स्वनिधि मित्र रिपुदमन,अभिनव वर्मा,दिव्यम श्रीवास्तव एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।










