कालपी: सहकारिता के सशक्तिकरण हेतु सहकारी संगोष्ठी का आयोजन

कालपी: सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्रय-विक्रय सहकारी समिति कालपी के तत्वावधान में आज 19 जून को प्रात:11 बजे मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र कालपी में सहकारी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा किसानों, समितियों एवं ग्रामीण विकास में सहकारिता की भूमिका पर विचार-विमर्श होगा।

क्रय-विक्रय सहकारी समिति, कालपी के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के उपाध्यक्ष रामाशंकर जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ सहकारिता क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान प्रतिनिधि एवं विभिन्न सहकारी समितियों के सदस्य भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।उदय प्रताप सिंह ने क्षेत्र के किसानों, सहकारी समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहकारिता से जुड़े सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment