कालपी: नगरीय विकास के पालिका ने वसूली अभियान में गतिशीलता बढ़ाई

राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप करें – आरआई अजीत 

कालपी (जालौन) जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर नगरीय निकाय में राजस्व बढ़ाने के लिए नगर पालिका परिषद कालपी के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह यादव के द्वारा टीमें में बनाकर वसूली अभियान को गतिशीलता प्रदान की गई है। 

नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्डों में घर-घर तथा दुकान दुकानों में हाउस टैक्स, दुकान किराया तथा लाइसेंस शुल्क की वसूली करने के लिए पांच टीमें गठित की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्व कर्मचारियों ओम जी गौतम, देवेश शर्मा, रफी खान, कन्हैया मिश्रा आदि को अलग-अलग वार्डों में राजस्व वसूली करने का दायित्व सौपा गया है। राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के द्वारा कर्मचारियों को प्रत्येक माह राजस्व वसूली करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राजस्व निरीक्षक ने वसूली अभियान की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि लक्ष्य के अनुरूप हाउस टैक्स, दुकानों का किराया, तथा लाइसेंस शुल्क की राजस्व वसूली की जाये। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता नहीं होनी चाहिए। मालूम हो कि भवन कर, दुकान किराया तथा लाइसेंस शुल्क से प्राप्त आय का हिस्सा नगरीय विकास कार्यों में व्यय किया जाता है।उन्होंने जनता से अपील की है कि अपने अपने बकाया टैक्सो की अदायगी प्रत्येक नागरिक निर्धारित समय के अंदर करना सुनिश्चित करें। 

 

 

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment