अवैध अस्पतालों एवं क्लीनिकों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई
जालौन: बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी केंद्रों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाकर ऐसे संस्थानों की जांच करे जो बिना मानक एवं बिना वैध पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल सीलिंग एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों के जीवन एवं स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।










