प्रशासन ने सड़कों में उतरकर सख्ती दिखाई
कालपी (जालौन) जिला प्रशासन के निर्देश पर ओवरलोडिंग तथा अवैध खनन पर पूर्णता अंकुश लगाने के उद्देश्य से सड़कों में लगातार 24 घंटे चेकिंग का अभियान शुरू कर दिया गया है। संयुक्त टीम के द्वारा अवैध बालू का परिवहन करते हुए चार ओवरलोड वाहनों को पड़कर चीज करने की कार्रवाई की गई है। चेकिंग अभियान की भनक लगते ही दर्जनों ओवरलोड वाहनो के चक्के थम गए हैं। करवाई के भय से ओवरलोड वाहनों के संचालकों में हड़कंप मच गया है तथा तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे हैं। बीती रात से दिन रात 24 घंटे के चेकिंग के अभियान की निगरानी उपजिलाधिकारी अमित शेखर तथा क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार के द्वारा की जा रही है। कई विभागों के अधिकारियों को शामिल करके गठित संयुक्त टीम अलग-अलग टीमों की अगुवाई तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, सुरेश कुमार को नियुक्त किया गया है। टीमों में लेखपालों राघवेंद्र सिंह निरंजन, जितेंद्र कुमार, सुमित यादव के अलावा खनिज अधिकारी, परिवहन अधिकारी, बी डी यो को भी शामिल किया गया है।
रात में टीम ने चार वाहनों को पकड़ा
रात में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला की अगुवाई में टीम ने चार वाहनों को पड़कर सीज करके पुलिस अभिरक्षा में गल्ला मंडी में खड़े कर दिए हैं। टीम में खनिज विभाग के लिपिक तथा लेखपाल मौजूद रहे।
परिवहन माफियाओं के हथकंडे हो रहे असफल
अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों का परिवहन करने वाले संचालकों के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। संयुक्त चेकिंग टीम के अधिकारियों की निगाहवानी की जा रही है। तथा कारोबारियों की लग्जरी कारें लोकेशन देने तथा गाड़िया निकाला के लिए भ्रमण करती दिखाई दे रही है। इसका टीमों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
ओवरलोडिंग पर शत प्रतिशत रहेगा अंकुश एसडीम
उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने कहा कि अवैध खनन तथा ओवरलोड परिवहन पर पूर्णता अंकुश लगाने के लिए सड़कों तथा खनन क्षेत्र में पुख्ता व्यवस्था की गई है। सड़कों तथा विभिन्न स्थानों में 24 घंटे संयुक्त टीमें चेकिंग करने में जुटी हैं। जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप ओवरलोड पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।










