पश्चिमी सिंहभूम से स्टेट प्रभारी झारखंड अनूप श्रीवास्तव की रिपोर्ट जी भारत न्यूज़
जिला पश्चिमी सिंहभूम प्रखंड जगन्नाथपुर अंतर्गत ग्राम बड़ानंदा से डंगुवापोसी जाने वाली पीडब्लूयूडी ग्रामीण सड़क में डंगुवापोसी से अवैध आयरन पत्थर और अवैध कोयला ओवर लोड दस चक्का भारी वाहन से दिन रात ग्रामीण सड़क से आना जाना होता है जिस कारण सड़क खराब हो रही है और डंगुवापोसी रेलवे स्टेशन आने जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है भारी वाहन को बड़ानंदा से डंगुआपोसी जाने वाली सड़क पर आवागमन बंद कराने हेतु जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बड़ानंदा एवं सरबिल के सैकड़ो ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त महोदय को आवेदन दिया गया,और प्रतिलिपि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर, अंचल अधिकारी जगन्नाथपुर,थाना प्रभारी जगन्नाथपुर को दिया गया।










