दिल्ली में डॉ. सत्येन्द्र कुमार वर्मा को मिला अशोका अवार्ड, बलिया में खुशी की लहर

रिपोर्ट: सुधीर कुमार ठाकुर, बलिया

बलिया। जनपद बलिया के लिए गौरव का विषय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर में तैनात चिकित्सक डॉ. सत्येन्द्र कुमार वर्मा को स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित अशोका अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित आईकॉनिक पीस अवार्ड समारोह में प्रदान किया गया।

डॉ. वर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन, मरीजों के प्रति समर्पित व्यवहार तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। उनके इस उपलब्धि से पूरे बलिया जिले में खुशी का माहौल है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सत्येन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए अत्यंत खुशी और गौरव की बात है कि बलिया के एक चिकित्सक को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुझे आगे भी समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।”

अवार्ड प्राप्ति के उपरांत डॉ. वर्मा ने अपने क्षेत्र के लोगों और ग्रामीणों के बीच मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया। स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment