कालपी: गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण नगर में जाम की समस्या बढ़ी

कालपी: गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण नगर में जाम की समस्या बढ़ी

कालपी: नगर मे जाम की सबसे बड़ी वजह है कि सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े होने तथा सड़क के दोनों किनारो पे ठेले लगाकर सब्जी का फल बेचना, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है। फलस्वरूप ज़रा – जरा देर देर में जाम लग जाता है।

 नगर में बढ़ती ई-रिक्शाओं की संख्या भी ट्रैफिक व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। कई ई-रिक्शा चालक सवारी के इंतजार में बीच सड़क पर ही वाहन रोक देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है।

कालपी में ट्रैफिक पुलिस का न होना तथा स्थायी पार्किंग व्यवस्था का अभाव भी समस्या को और गंभीर बना रहा है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं।नगरवासियों ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि नगर में स्थायी पार्किंग, ट्रैफिक कंट्रोल और ई-रिक्शाओं के लिए तय स्टैंड की व्यवस्था कर दे, तो कालपी नगर को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। बीते दिनों अतिक्रमण हटने के बावजूद भी कालपी नगर की सड़कों पर जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है।

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment