कालपी: एसडीएम की सख्ती के आगे घुटने टेकते नजर आ रहे अतिक्रमणकारी

 देवकली के बाद अब कदौरा चतेला मार्ग का अतिक्रमण हटवाया

कालपी एसडीएम अमित शेखर की मानें तो अनवरत रूप से जारी रहेगा अतिक्रमण कारियों पर कानूनी हंटर

कालपी: उप जिलाधिकारी कालपी अमित शेखर ने जबसे कालपी का चार्ज सम्भाला है एक के बाद एक अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही को लेकर वे खासी चर्चा में हैं! उन्होंने जहाँ बीते दिन वर्षों पुराने अतिक्रमण को न केवल देवकली में हटाया बल्कि दुबारा अतिक्रमण करने पर आरोपी के विरुद्ध एंटी भू माफिया की कार्यवाही कर जनता में साफ संदेश देने का काम किया कि गलत व्यक्ति को बख्शा न जाएगा! इसके पूर्व कालपी के बाजार का अतिक्रमण साफ कराया और आज कदौरा चतेला मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर भू माफियाओं के रोंगटे खड़े कर दिये हैं!

आपको बताते चलें कि कालपी एसडीएम अमित शेखर की अपनी कार्य शैली है उनके द्वारा पहले चेतावनी दी जाती है फिर न मानने वाले को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाता उन्होंने कालपी तहसील के ग्राम देवकली का भी जब आम सड़क का अतिक्रमण हटवाया तो उसके पहले कब्जा धारी से स्वयम कब्जा हटा लेने को कहा फिर भी जब उसने नहीं हटाया तब प्रशासनिक टीम भेज कर कब्जा हटवाया

लेकिन कब्जा धारी ने इन्तिहा तो तब कर दी कि प्रशासन के कब्जा हटाने के बाद पुनः कब्जा करने की कोशिश की तो फिर कब्जा तो दुबारा हटाया ही गया बल्कि प्रसाद के रूप में एक एंटी भू माफिया का मुकदमा और मिल गया! ठीक इसी तर्ज पर एस डी एम कालपी अमित शेखर ने कदौरा में भी पहले तो वाजार में व्याप्त अतिक्रमण को लेकर सूचना दिलवाई इतना ही नहीं फिर से पूरे बाजार में नायब तहसीलदार कदौरा चंद्र मोहन शुक्ला को विशेष जिम्मेदारी देते हुये पूरे नगर में आम रास्ते और सरकारी जमीन में अतिक्रमण किये लोगों से अपना अपना अतिक्रमण समेट लेने का सरकारी फरमान जारी किया इसके बाद आज जिन लोगों ने हटा लिया सो ठीक वरना जो सरकारी हद में आया उस जगह को साफ करवा दिया गया और साफ तौर पर स्पष्ट कहा गया कि यदि नहीं माने तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी!

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment