रिपोर्ट, डॉक्टर सुरेश चंद्रा एडवोकेट ब्यूरो मऊ चीफ जी भारत न्यूज़।
दिनांक 02.06.2026 पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, सीसीटीएनएस, मिशन शक्ति, अभिलेखों के भंण्डारण, मालखाना, शस्त्रागार तथा हवालात की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।
उन्होंने महिला संबंधित अपराधों, साइबर अपराधों एवं संवेदनशील प्रकरणों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान बीट पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आमजन के साथ संवाद बढ़ाने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

महोदय ने ड्यूटी पर तैनात महिला अरक्षियों को अनुशासन, समयपालन एवं जनसेवा के प्रति संवेदनशील रहने हेतु प्रेरित किया। साथ ही, जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ रिक्रुट आरक्षियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।










