जिला पश्चिमी सिंहभूम से स्टेट प्रभारी,झारखंड अनूप श्रीवास्तव की रिपोर्ट जी भारत न्यूज़

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस क्रम में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से राजस्व, आपदा प्रबंधन, खेलकूद, मोबाइल टावर स्थापना तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मामले शामिल रहे। उपायुक्त ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनता दरबार नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।















