कालपी: भारतीय किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष कालपी अजय पाल सिंह के नेतृत्व में एवं गोविंद सिंह बारा की अध्यक्षता में कालपी गल्ला मंडी में एक मासिक पंचायत बैठक संपन्न हुई ! जिसमें किसानों की समस्याओं को समाधान करने की बात प्रमुख रूप से की गई!
बैठक के बाद सभी किसान कालपी तहसील पहुंचे जहाँ उन्होंने तहसीलदार कालपी अभिनव तिवारी को किसानो की समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन सौंपा किसानों ने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केंद्र कालपी गल्ला मंडी से उठान न होने से गेहूं की ट्राली लेकर आने वाले किसान परेशान है सहकारिता से अभी तक चना मसूर, मटर की खरीद नहीं हुई मूंग आदि के खरीद के लिए केंद्र अति शीघ्र खोला जाए किसानों की मूंग खरीदने में दलालों की मध्यस्थता रोकी जाए माईनरों की खुदाई अभी तक नहीं हुई है उसे अतिशीघ्र कराया जाए पिछले सप्ताह से लगातार आंधी तूफान से गिरे हुए बिजली के खंभे एवं बाधित विद्युत आपूर्ति सही कराई जाए तहसील अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि नमामि गंगे वालों ने ग्रामीण अंचल में जो सड़कों की खुदाई की है वह सड़के सही कराई जाए रास्ता खराब होने की वजह से ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
किसानो की उद्धरण खतौनी में नाम व हिस्सा गलत होने पर क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा आर्थिक शोषण किया जा रहा है उसे रोका जाए इस मौके पर शैलेंद्र सिंह भदोरिया,सुरेश चौहान, चंद्रपाल सिंह ,जयराम कुशवाहा, दया शंकर कुशवाहा,सुरेंद्र पाल ,विश्वनाथ पाल, अजय चौहान, नरेश साहू, पुष्पेंद्र प्रताप,राजा सिंह ,फजूल खान गुलौली,महेश लमसर, अमर सिंह लोहार आदि मौजूद रहे!









