महराजगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, बालू लदे चार ट्रक सीज

रिपोर्ट, अमित श्रीवास्तव महाराजगंज

महराजगंज, संवाददाता। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू से लदे चार ट्रकों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के नेतृत्व में घुघली, भिटौली और श्यामदेउरवा थाना क्षेत्रों में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच अभियान के दौरान घुघली थाना क्षेत्र से दो, भिटौली थाना क्षेत्र से एक तथा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक बालू लदा ट्रक पकड़ा गया। वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों और परिवहन संबंधी अभिलेखों की जांच की गई, जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर सभी चारों ट्रकों को सीज कर संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है, जबकि प्रशासन की इस सख्ती को अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment