बाराबंकी: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर घायल।

रिपोर्ट, पी.एन. सिंह बेलहरा बाराबंकी।

बाराबंकी। बेलहरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत छेदा चौकी क्षेत्र में ग्राम रंजीतपुर मोड़ के पास शनिवार को एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन संख्या UP 61 CT 5259 तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 41 AW 1652 के बीच रंजीतपुर मोड़ के निकट आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में भागीयापुर निवासी राधेश्याम (30 वर्ष) पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 और छेदा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल निजी वाहन की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment