बैतूल/सारणी। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सारणी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रही तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सारणी में पूर्व में आरोपी बबलू धुर्वे एवं शेख फरीद को अवैध गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 146/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं मेमोरेंडम के आधार पर सारणी पुलिस ने 30 मई 2026 को विशेष टीम गठित कर मामले में फरार चल रही तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
सीमा उर्फ रमती बाई (40 वर्ष), निवासी बगडोना बस्ती, थाना सारणी।
कविता सरियाम (35 वर्ष), निवासी कैलाश नगर, शोभापुर।
सविता उईके (40 वर्ष), निवासी बगडोना बस्ती, थाना सारणी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया जाएगा।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक प्रीति पालेवार, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके तथा आरक्षक मोहित भाटी, जितेन्द्र मोरे, मोनू उईके, वर्षा नागले एवं लक्ष्मी कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।
मध्यप्रदेश के बैतूल से रोजी खान की खास रिपोर्ट जी भारत न्यूज।










