कालपी: लेखपालों की बैठक सम्पन्न, एसडीएम ने दिये आवश्यक निर्देश

कालपी: लेखपालों की बैठक सम्पन्न, एसडीएम ने दिये आवश्यक निर्देश

कालपी: तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला की मौजूदगी में एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई। मीटिंग में एसडीएम ने निर्देश दिये कि शासकीय कार्यों को जल्द निपटाया जाये।

तहसील सभागार में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द निपटाया जाये। नदियों के किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों में व्यवस्थाओं पर गौर किया जाये।राजस्व न्यायालयों में लम्बित मुकदमों में कुरा बटवारे की रिपोर्ट तैयार करके समस्त लेखपाल पत्रावलियों में निर्धारित समय के अंदर दाखिल करें। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता नहीं होनी चाहिये। भीषण गर्मी के मौसम में गांवों में पेयजल व्यवस्था परखी जाये।उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का मौके पर पहुंच कर निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करें। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, प्रमोद दुवे,हरेंद्र सिंह सेंगर,सुरेश कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह निरंजन, एसके महान,शिव मंगल पाठक, विभा,अमित कुशवाहा, प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार, शैलेंद्र कुमार, सलीम खान,सैयद टीपू आदि ने मीटिंग में शामिल रहे।

ShobhitPandey
Author: ShobhitPandey

Leave a Comment