रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान जी भारत न्यूज़।
बाराबंकी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों के अनुदेशकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन शहर के नगरपालिका सभागार बाराबंकी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (खाद्य एवं रसद) मा० श्री सतीश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे।जिला पंचायत अध्यक्षा मा० श्रीमती राजरानी रावत, मा.विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय (₹9000 से ₹17,000) के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य अतिथि मा० श्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में अनुदेशकों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि मानदेय वृद्धि उनके सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंजिल नहीं, बल्कि एक पड़ाव है और आगे भी अनुदेशक के हित में कार्य जारी रहेंगे। बेसिक शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हुये जो कि ऐतिहासिक कार्य है।परिषदीय विद्यालयों के इफ्रास्ट्रक्चर देने का कार्य भी हुआ है। मेरी अपील है कि बच्चों को बेसिक शिक्षा में तकनीकी शिक्षा के साथ जोड़ते हुये राष्ट्र प्रेम की भावना भी विकसित करना होगा,तभी हमारा देश विकसित भारत बनेगा। मा. जिला पंचायत अध्यक्ष राज रानी रावत ने बेसिक शिक्षा में कार्यरत अनुदेशकों के कार्यो की सराहना की। मा. विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत ने अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि होने पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की।

लोक भवन से मुख्यमंत्री का सजीव संबोधन प्रसारित
कार्यक्रम के दौरान जनपद लखनऊ में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तरीय अनुदेशक सम्मान समारोह में अपने उद्बोधन में कार्य के प्रति समर्पण हेतु समस्त अनुदेशक साथियों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक साथियों ने कभी अपनी मांगों हेतु आंदोलन नहीं किया इसके प्रति हम कृतज्ञ हैं। अनुदेशक साथियों से कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत अभियान का हिस्सा बने पढे़ भारत बढ़े भारत का संकल्प लेकर प्रत्येक नौनिहाल को विद्यालय तक पहुंचाने का कार्य करना है। मुख्यमंत्री जी ने अनुदेशक साथियों से निवेदन किया कि बच्चों की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु समर्पित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारत की भावी पीढ़ी को प्रत्येक चुनौती के लिए तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

समाज निर्माण में अनुदेशकों की अहम भूमिका : डीएम
जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम अनुदेशकों के समर्पण एवं प्रेरणा को सम्मानित करने का अवसर है, जो समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में अनुदेशक संगठन के जिलाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी गांधी ने बताया कि हम सभी अनुदेशक प्रदेश के यशस्वी मुख्यमत्री एवं शिक्षा मंत्री के साथ सभी का आभार व्यक्त करता हूं, सभी अनुदेशक शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा हेतु भी आभार व्यक्त करता हूं। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रमाकांत,जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने मानदेय वृद्धि पर आभार व्यक्त करते हुए जल्द ही सरकार शिक्षकों को पूर्ण कालिक शिक्षक बनाएगी ऐसे विचार रखे। सहित अन्य पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

समापन अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नवीन कुमार पाठक ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी, सहायक वित्त व लेखाधिकारी राम जी लाल खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी प्रताप सिंह, फिजा मिर्जा,चंद्रशेखर सिंह, डीसी प्रशिक्षण विनीता मिश्रा, डीसी निपुण अमित कुमार, डीसी पीएम पोषण डॉ. पीयूष श्रीवास्तव,आशीष पाठक, सुभाष चंद तिवारी, ऋषि टंडन, रितु पाठक, दिलीप तिवारी, मनीष बैसवार, मंजुला सिंह, सुभाष तिवारी, सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।










